पेटीएम पर अब पेमेंट के साथ लें चैट का मजा

पेटीएम यूजर्स अप पैसों का लेन-देन के साथ-साथ चैट भी कर सकेंगे। पेटीएम ने मैसेजिंग फीचर लॉन्च किया है। इसमें ऐप यूजर चैट कर सकेंगे और फोटो-विडियो भी दोस्तों को भेज सकेंगे। इस नए फीचर को पेटीएम ने 'इनबॉक्स' नाम दिया है। इसके अलावा पेटीएम से सामान खरीदने वाले यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर मर्चेंट्स के साथ चैट कर सकेंगे और अपने पेमेंट आदि के बारे में जानकारी ले सकेंगे। पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट दीपक अबॉट ने कहा कि इससे पेटीएम को अपने ग्राहकों से मजबूत रिश्ते बनाने मे मदद मिलेगी। ऐप का नया अपडेट एंड्रायर और ऐपल यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। पेटीएम के इस फीचर से मैसेजिंग ऐप व्हॉट्स ऐप के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है। बता दें कि व्हॉट्सऐप भी पेमेंट सर्विस लाने की तैयारी कर रहा है। पेटीएम का यह फीचर 27 लाख यूजर्स और 50 लाख मर्चेंट के लिए उपलब्ध कराया गया है।
No comments:
Post a Comment