Friday, 10 November 2017

दिल्ली में 13 से ऑड-ईवन लागू, कल से मिलेंगे सीएनजी स्टीकर

दिल्ली में 13 से ऑड-ईवन लागू, कल से मिलेंगे सीएनजी स्टीकर 

प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 13 से 17 नवंबर तक ऑड ईवन लागू करने का फैसला लिया है। इससे पहले भी दिल्ली में दो बार ऑड-ईलन लागू किया जा चुका है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक इस व्यवस्था के पुराने सभी नियम इस चरण में भी लागू होंगे। इस नियम के तहत 13, 15 और 17 को ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी और 14 व 16 को ईवन नंबर की गाड़ियां चलेंग। टैक्सी, ऑटो और बसों को भी ऑड-ईवन नियम के दायरे में रखा गया है। हालांकि, वीवीआईपी दो पहिया और सीएनजी से चलने वाले वाहनों को ऑड-ईवन से छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि डीटीसी से 500 बसें किराए पर लेने के लिए कहा गया है जो कि मार्च तक सेवारत रहेंगी। शुक्रवार दोपहर से 22 स्टेशनों पर सीएनजी स्टीकर मिलने लगेंगे। आईजीएल को ऐसे 1.5 लाख स्टीकर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment