रायन: 'आरोपी छात्र के साथ हो बालिग जैसा व्यवहार'
रायन स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए छात्र को लेकर सीबीआई का दावा है कि अपने पिता और एक स्वतंत्र गवाह के सामने उसने अपना गुनाह कबूल लिया। सीबीआई ने जुबेनाइल बोर्ड को यह जानकारी दी। बुधवार को रिमांड की मांग करते हुए जांच एजेंसी ने कोर्ट में कहा था कि उससे यह जानने की जरूरत है कि क्या उसके इस अपराध में कोई और भी शामिल था। वहीं पीड़ित प्रद्युम्न के पिता ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के साथ बालिगों जैसा व्यवहार हो। उन्होंने कहा कि अभी तो लड़ाई शुरू हुई है, जो कि लंबी चलेगी और उम्मीद है सच सामने आएगा। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत अपराधी को केवल दस बजे से पांच बजे तक पूछताछ की सकती है। इस दौरान अभिभावक, वकील और एनजीओ के सदस्यों का उपस्थित रहना अनिवार्य है।
No comments:
Post a Comment