स्मॉग के चलते रविवार तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके बुधवार को स्मॉग में घिरे दिखे। कुछ जगहों पर तो मंगलवार से भी अधिक स्मॉग देखने को मिला। राज्य में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों को रविवार तक बंद रखने का फैसला लिया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली में हवा की स्थिति बिगड़ रही है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जा सकता। रविवार तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।' बता दें कि मंगलवार को आईएमए के निदेशक ने दिल्ली में पर्यावरण इमरजेंसी घोषित कर दी थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। स्मॉग में लोगों को अपने दफ्तरों तक जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को स्मॉग के चलते सांस लेने और आंखों में जलन की समस्या हो रही है।
No comments:
Post a Comment