Tuesday, 7 November 2017

निजी क्षेत्र में लागू हो आरक्षण: नीतीश कुमार

निजी क्षेत्र में लागू हो आरक्षण: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। नीतीश के इस बयान का राजद प्रमुख लालू यादव ने भी समर्थन किया है। निजी क्षेत्र में आरक्षण वाले बयान पर लालू ने समर्थन करते हुए कहा कि हम भी इसके पक्ष में हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने सीएम नीतीश से पूछा कि बिहार में निजी क्षेत्र है कहां, जहां वो आरक्षण नीति लागू करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं शुरू से इसका पक्षधर रहा हूं, लेकिन यहां निजी क्षेत्र है ही नहीं। बीजेपी और नीतीश आरक्षण विरोधी है।' नीतीश कुमार ने कहा कि आरक्षण पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment