Monday, 20 November 2017

डेंगू के इलाज में थमाया 18 लाख का बिल, मौत, नड्डा ने मांगी

डेंगू के इलाज में थमाया 18 लाख का बिल, मौत, नड्डा ने मांगी 

दिल्ली से सटे गुड़गांव स्थित फोर्टिस अस्पताल ने एक बच्ची के डेंगू के इलाज का बिल 18 लाख रुपये थमा दिया। इस भारी-भरकम रकम के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर पर 16 नवंबर को इस संबंध में ट्वीट कर लिखा, 'मेरे एक दोस्त की 7 साल की बच्ची फोर्टिस में डेंगू के इलाज के लिए 15 दिनों से भर्ती थी। उसके इलाज का खर्च 18 लाख रुपये आया और आखिर में उसकी मौत हो गई। सब भ्रष्ट लोग हैं।' इस बिल में डॉक्टरों द्वारा इस्तेमाल किए गए 2700 दस्ताने और 660 सिरिंज भी शामिल हैं। ट्विटर यूजर के मुताबिक डॉक्टरों ने बच्ची को रोज औसतन 40 इंजेक्शन लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची 5 दिनों से वेंटिलेटर पर थी इसलिए उसके परिजन हॉस्पिटल से एमआरआई करवाने के लिए कहते रहे ताकि पता लगाया जा सके कि वह जिंदा है या नहीं, लेकिन डॉक्टर इससे इनकार करते रहे। ट्विटर यूजर ने ट्वीट के साथ अस्पताल के दिए सभी बिल भी शेयर किए। इस ट्वीट पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। स्वास्थ्य मंत्री ने भी मामले की गंभीरता समझते हुए पूरी रिपोर्ट मंगाई है।


No comments:

Post a Comment