Thursday, 9 November 2017

नोटबंदी @1: पीएम मोदी ने गिनाए फायदे, राहुल बोले जनता के साथ विश्वासघात

नोटबंदी @1: पीएम मोदी ने गिनाए फायदे, राहुल बोले जनता के साथ विश्वासघात

नोटबंदी को एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बुधवार सुबह एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें आंकड़ों के जरिए यह बताने का प्रयास किया गया है कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को क्या फायदा हुआ। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के इस फैसले से बर्बाद हुए ईमानदार लोगों के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि बीते साल 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस कालेधन और भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन करने के लिए मैं भारत के लोगों के आगे सर झुकाता हूं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विदेशी अखबार में लिखे अपने लेख में कहा कि मोदी सरकार ने इस फैसले से अर्थव्यवस्था के प्रति जनता के विश्वास का सफाया कर दिया। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममत बनर्जी और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने सोशल अकाउंट्स की डीपी ब्लैक कर विरोध जताया।

No comments:

Post a Comment