रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली 178 वस्तुओं पर जीएसटी घटा
जीएसटी काउंसिल की गुवाहाटी में हुई 23वीं बैठक में कई वस्तुओं पर टैक्स दर कम कर दी गई है। इस बैठक में फैसला हुआ है कि अब 28% स्लैब में केवल 50 वस्तुएं ही रहेंगी। वहीं चॉकलेट से लेकर डिटर्जेंट तक आम इस्तेमाल वाली 178 वस्तुओं पर कर दर को मौजूदा 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है। इसके अलावा फाइव स्टार होटलों को छोड़कर एसी रेस्तरां में 18 फीसदी से घटाकर जीएसटी की दर 5 फीसदी कर दी गई है। बता दें कि विपक्षी दल व्यापक रूप से इस्तेमाल में ली जाने वाली वस्तुओं पर 28% जीएसटी का विरोध कर रहे थे। इस स्लैब में ज्यादातर लग्जरी वस्तुओं को रखा गया है। पहले 28% की श्रेणी में आने वाली वस्तुओं की संख्या 62 रखने का फैसला लिया गया था बाद में शुक्रवार को काउंसिल की बैठक में इनकी संख्या 50 रखने पर सहमति बनी।
No comments:
Post a Comment