Wednesday, 8 November 2017

पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी स्टेट घोषित हो दिल्ली: IMA

पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी स्टेट घोषित हो दिल्ली: IMA


इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि राजधानी के आसमान में छाया स्मॉग बहुत ही नुकसानदायक है। दिल्ली को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी स्टेट घोषित करना चाहिए। सब स्कूल तुरंत बंद होने चाहिए, जब तक बहुत जरूरी न हो लोगों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बूढ़े लोगों को बिल्कुल बाहर नहीं आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने 19 नवंबर को होने वाली एयरटेल हॉफ मैराथन को भी रद्द करने की मांग की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्मॉग के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर 20 से अधिक फ्लाइटें देरी से उड़ीं। IMA की चिट्ठी के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली गैस चैम्बर में बन चुकी है। हर साल इस समय यही होता है।' वहीं दिल्ली सरकार ने पांचवी क्लास तक के स्कूलों को बुधवार को बंद रखने का आदेश दिया है। डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर जरूरी लगा तो बुधवार के बाद भी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटीज को बंद करने के लिए कहा गया है।


No comments:

Post a Comment