Monday, 20 November 2017

मुलायम सिंह ने की भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना, बवाल

मुलायम सिंह ने की भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना, बवाल

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को गाजियाबाद के वैशाली में भगवान राम और कृष्ण को लेकर बयान दिया, जिसे लेकर बिवाद बढ़ गया है। मुलायम ने कृष्ण को पूरे देश का आराध्य बताया है। उन्होंने कहा, 'आप दक्षिण भारत जाइए। जितना सम्मान कृष्ण का वहां है उतना कहीं नहीं है। ठीक है हमारे आदर्श हैं राम जी, लेकिन स्वीकार करना पड़ेगा कि हिंदुस्तान के बाहर कृष्ण का नाम है और उत्तर भारत में राम को बहुत आदर्श माना जाता है।' बीजेपी प्रवक्ता मनोज मिश्र ने उनके इस बयान करते हुए कहा कि मुलायम हताश हैं और कुछ भी बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने (मुलायम) अब तक बांटने का ही काम किया है। समाज, धर्म और देश को बांटा है, अब भगवान को भी बांट रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि भगवान तो कण-कण में है, उत्तर-दक्षिण का सवाल ही नहीं है।


No comments:

Post a Comment