Thursday, 9 November 2017

हिमाचल चुनाव: गुरुवार को वोटिंग, जनता तय करेगी प्रत्याशियों का भविष्य

हिमाचल चुनाव: गुरुवार को वोटिंग, जनता तय करेगी प्रत्याशियों का भविष्य 

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मतदान होना है। राज्य में मंगलवार को प्रचार अभियान थम गया था। बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए प्रेम कुमार धूमल को आगे किया है तो नहीं कांग्रेस वीरभद्र सिंह को आगे किए हुए है। मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार के चुनाव में 40,000 पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की 56 कंपनियां तैनात की जाएंगी। प्रदेश में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है। इस चुनाव में 7521 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें से 136 बूथ महिलाओं के लिए ही होंगे। चुनाव का परिणाम 18 दिसंबर को आएगा, इसी दिन गुजरात चुनाव के परिणामों की भी घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में 25,68,761 पुरुष, 24,57,166 महिला और 14 अन्य थर्ड जेंडर सहित कुल 50,25,941 मतदाता हैं।
_____________________________

No comments:

Post a Comment