Wednesday, 8 November 2017

नोटबंदी को एक साल, जेटली बोले सफल रहा कदम

नोटबंदी को एक साल, जेटली बोले सफल रहा कदम

बुधवार 8 नवंबर को नोटबंदी को पूरा एक साल हो जाएगा। इस मौके पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी से काले धन पर लगाम लगाने और कैशलैस इकॉनमी को बढ़ावा देने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद सरकार डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रही है। बतौर जेटली इस कदम से नकली नोटों और कालेधन से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही आतंकवाद पर भी बड़ा आघात होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था में कैश ज्यादा नहीं होना चाहिए था लेकिन भारत में यह जीडीपी का 12.2% था, इसलिए इस स्थिति को बदलना जरूरी था। ज्यादा कैश से टैक्स चोरी बढ़ जाती है। वित्त मंत्री के मुताबिक नोटबंदी के बाद से टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लूट कहना गलत है, लूट तो कॉमनवेल्थ और कोल ब्लॉक्स आवंटन में हुई थी।

No comments:

Post a Comment