Tuesday, 7 November 2017

कश्मीर में भाजयुमो नेताओं के काफिले पर आतंकी हमला

कश्मीर में भाजयुमो नेताओं के काफिले पर आतंकी हमला

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को बीजेपी की युवा इकाई भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा और उपाध्यक्ष ऐजाज हुसैन के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में अभिजात मिश्रा बाल-बाल बच गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में रखा है। उनकी कार पर आतंकियों द्वारा गोलीबारी की भी खबरें हैं। अभिजात की कार के शीशे पर कुछ निशान हैं जिन्हें पुलिस पत्थर फेंकने के बता रही है। हालांकि बीजेपी नेताओं का कहना है कि ये गोली के निशान हैं। बता दें कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पिछले दिनों आतंकियों ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष की गला रेतकर हत्या कर दी थी। बीजेपी युवा नेता गौहर हुसैन भट (30) को चाकूओं से गोदकर, गला काट दिया गया था। घटना के बाद अभिजात गौहर के घर भी गए थे।

No comments:

Post a Comment