Monday, 20 November 2017

राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय, दिसंबर में होगा चुनाव

राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय, दिसंबर में होगा चुनाव

कांग्रेस पार्टी में अब जल्द ही राहुल राज शुरू होने वाला है। सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की एक बैठक हुई, जिसमें 16 दिसंबर को पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव कराने का फैसला लिया गया। इसके लिए चार दिसंबर तक नामांकन होगें। माना जा रहा है कि शायद ही कोई राहुल के खिलाफ नामांकन भरेगा। अगर इस पद के लिए राहुल के अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया तो वे निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राजधानी दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई जिसमें सोनिया और राहुल के साथ-साथ पीएम मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, पी. चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे जैसे नेता मौजूद रहे। इस मीटिंग के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख घोषित कर दी। चुनाव की अधिसूचना एक दिसंबर को जारी होगी। चार दिसंबर को नामांकन होगा। पांच दिसंबर को नाम वापसी का दिन होगा। 16 दिसंबर को पार्टी के नेता नया अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डालेंगे। 19 को परिणाम घोषित होंगे।


No comments:

Post a Comment