ग्रेटर नोएडा: बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा के बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता शिव कुमार की बिसरख गांव में उनके गार्ड समेत बाइक सवार हमलावरों ने हत्या कर दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक शिव कुमार अपनी फॉर्च्युनर कार में सवार थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक गोलीबारी के बाद उनकी गाड़ी ने संतुलन खो दिया और वह डिवाइडर से जा टकराई। कार में सवार अन्य दो लोग भी इस हादसे में गायल हो गए। एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शिव कुमार की हत्या के बाद लोगों ने विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। खतरे को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई।
No comments:
Post a Comment