Monday, 20 November 2017

अयोध्या में मंदिर बने और मस्जिद लखनऊ में: शिया वक्फ बोर्ड

अयोध्या में मंदिर बने और मस्जिद लखनऊ में: शिया वक्फ बोर्ड

अयोध्या के मंदिर-मस्जिद विवाद मामले में उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने एक मसौदा तैयार किया है। इस मसौदे में लखनऊ को भी शामिल कर लिया गया है। बोर्ड ने इस मसौदे में सुझाया है कि मंदिर का निर्माण अयोध्या में करा दिया जाए और लखनऊ में मस्जिद का निर्माण कराया जाए। बोर्ड ने प्रस्ताव दिया है कि लखनऊ के घंटाघर के पास ट्रस्ट की जमीन है, जिस पर मस्जिद बना दी जाए। साथ ही कहा गया है कि इस मस्जिद का नाम किसी राजा के नाम न होकर अमन की मस्जिद रखा जाए। शिया बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस मामले मे सिर्फ़ झगड़ा बढ़ा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट इस मसौदे पर फैसला करेगा। रिजवी ने कहा कि अयोध्या में अब मस्जिद बनाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी बजाए लखनऊ मे मस्जिद-ए-अमन का निर्माण हो।


No comments:

Post a Comment