Saturday, 18 November 2017

दिल्ली: राशन कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट और डीएल की होम डिलिवरी होगी

दिल्ली: राशन कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट और डीएल की होम डिलिवरी होगी


दिल्ली सरकार ने जनता की सहूलियत के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कोई दस्तावेज बनवाने के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दस्तावेज 40 संबंधी सेवाओं के लिए दिल्ली सरकार होम डिलिवरी की सुविधा देने जा रही है। आय प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, एनओसी, मालिकाना हक बदलवाना, RC, RC बदलवाना, पेंशन योजना, राशन कार्ड बनवाना, जल बोर्ड के दस्‍तावेज आदि घर बैठे बन सकेंगे। इसके लिए दिल्‍ली सरकार ने एक एजेंसी को हायर किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इससे नागरिकों का समय बचेगा और सरकारी दफ्तरों का बार-बार चक्कर काटने की परेशानी कम होगी।


No comments:

Post a Comment