Thursday, 9 November 2017

आरबीआई के पूर्व गवर्नर राजन को राज्यसभा भेजेगी आप!

आरबीआई के पूर्व गवर्नर राजन को राज्यसभा भेजेगी आप!


अगले साल की शुरुआत में दिल्ली की तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में आप पार्टी के बाहर के लोगों को भी उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है। दिल्ली में राज्यसभा की तीन सीटें हैं। सूत्रों की मानें तो आप के शीर्ष नेतृत्व की अनौपचारिक बैठक में एक सीट पर आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को उम्मीदवार बनाने पर चर्चा हुई। न्यूज 18 के मुताबिक इस बाबत राजन को एक आधिकारिक मेल भी भेजा गया था। हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी के बाहर के लोगों को प्रत्याशी बनाने पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए उन लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा जिनका सामाजिक योगदान है।


No comments:

Post a Comment