Friday, 10 November 2017

पीएम मोदी और शेख हसीना ने 'बंधन एक्सप्रेस' को हरी  झंडी दिखाई


भारत और बांग्लादेश के बीच नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी गई है। इस ट्रेन का नाम बंधन एक्सप्रेस रखा गया है। पीएम मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में इसे हरी झंडी दिखाई। कोलकाता से खुलना के बीच चलने वाली इस ट्रेन को दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती देने के लिए शुरू किया गया है। हर गुरुवार चलने वाली यह ट्रेन 177 किलोमीटर की दूरी चार घंटों में तय करेगी। बता दें कि खुलना बांग्लादेश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। इस मौके पर कई अन्य सुविधाओं और परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। पीएम मोदी ने कहा, दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में हमने कुछ और कदम उठाए हैं। विकास और कनेक्टिविटी दोनों एक साथ जुड़े हैं। दोनों देशों के बीच सदियों पुराने एतिहासिक रिश्ते हैं।

No comments:

Post a Comment