Tuesday, 14 November 2017

मणिपुर में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद

मणिपुर में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद

मणिपुर के चंदेल में सोमवार को एक आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए जबकि 6 के घायल होने की खबर है। घटना जिस इलाके में हुई है वह भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुबह के समय जब सुरक्षा बलों के जवान सैर पर निकले थे तभी संदिग्ध आतंकवादियों ने  जिला कलेक्ट्रेट के पास रखे बम में विस्फोट कर दिया। इस हादसे में राइफलमैन इंद्र सिंह मौके पर ही शहीद हो गए जबिक राइफलमैन सोहनलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना की अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, वहीं इलाके की तलाशी के लिए पड़ोसी जिलों से भारी संख्या से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया।

No comments:

Post a Comment