यूनिवर्सिटी का अजीबो-गरीब फरमान, वेज खाने वालों को ही गोल्ड
सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय ने एक अजीबोगरीब फरमान अपने छात्रों को सुनाया है कि दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन में प्रथम और द्वितीय आने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। लेकिन उसमें भी विश्वविद्यालय ने ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि जो छात्र वेज खाएगा और दारू नहीं पिएगा वही इस स्वर्ण पदक का हकदार होगा। विश्वविद्यालय के इस फरमान के बाद युवासेना के अध्यक्ष और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने विश्वविद्यालय के लोगों को फटकार लगाई और ट्वीट कर कहा, 'ये आदेश पीछे लीजिए, पढ़ाई पर ध्यान दीजिए, कौन क्या खाएगा इसके बजाय पढ़ाई के बाद नौकरी और रोजी-रोटी कैसे मिले, इस पर ध्यान दीजिए।'
No comments:
Post a Comment