पिछले जन्म के पाप का परिणाम है कैंसर: असम के स्वास्थ्य मंत्री
असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत शर्मा के मुताबिक कैंसर की बीमारी पुराने जन्म के पाप का परिणाम है। उन्होंने इसे दैवीय न्याय करार दिया। एक कार्यक्रम में असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा, 'जब हम पाप करते हैं तो भगवान हमें उसकी सजा देता है। कई बार इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि किसी युवा को कैंसर हो गया या फिर कोई दुर्घटना का शिकार हो गया। अगर हम इन कारणों के पीछे जाएंगे तो पाएंगे कि दैवीय न्याय के कारण ऐसा हुआ है। कोई जरूरी नहीं है कि यह गलती हम खुद करें। कई बार संभव है कि शायद मेरे माता-पिता कोई गलती करें। कोई भी गलती करेगा तो दैवीय न्याय से बचा नहीं जा सकता। उसका परिणाम भुगतना पड़ता है। गीता और बाइबल में भी इसका जिक्र है।' उनके इस बयान पर कांग्रेसी नेता देबब्रत सैकिया ने कहा कि हेमंत का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और यह इस बीमारी से पीड़ितों की भावनाओं को ठोस पहुंचाने जैसा है।
No comments:
Post a Comment