कश्मीर: सेना के एनकाउंटर में मसूद अजहर का भतीजा ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार देर रात को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों की बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया। सेना के अधिकारियों के मुताबिक दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक नागरिक भी घायल हो गया। मारे गए तीन आतंकवादियों में एक पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी मसूद अजहर का भतीजा है। अजहर के भतीजे का नाम तलहा रशीद बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जैश-ए-मुहम्मद के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एके-47, एक एम16 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है। इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया, 'पुलवामा के अलगार में हुई मुठभेड़ में मारे गए दो विदेशी समेत तीन आतंकवादियों में से एक मसूद अजहर का भतीजा है।'
No comments:
Post a Comment