Saturday, 18 November 2017

चुनाव आयोग ने नीतीश कुमार को सौंपा जेडी (यू) का चुनाव चिह्न

चुनाव आयोग ने नीतीश कुमार को सौंपा जेडी (यू) का चुनाव चिह्न 

नीतीश कुमार की अगुवाई वाले धड़े को शुक्रवार को चुनाव आयोग ने जेडीयू के चुनाव चिन्ह मान्यता दे दी है। आयोग ने को इस मामले में जेडीयू के बागी नेता शरद यादव की अगुवाई वाले गुट के पार्टी के चुनाव चिह्न पर दावे को खारिज करते हुए कुमार के गुट को ही वास्तविक जेडीयू बताया है। पार्टी के चुनाव चिह्न पर दावे को लेकर कुमार और यादव गुट की अर्जी पर दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आयोग ने अपने आदेश में कहा कि नीतीश गुट के पास पार्टी विधायक दल का पूर्ण समर्थन है। आयोग के इस आदेश के साथ ही बिहार में राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त जेडीयू पर नीतीश गुट के दावे की पुष्टि हो गई। बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश गुट द्वारा केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को समर्थन देने के विरोध में शरद गुट ने पार्टी से बगावत कर दी थी।


No comments:

Post a Comment