राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों को रक्षामंत्री ने बताया शर्मनाक
फ्रांस की एक कंपनी के साथ राफेल लड़ाकू विमान की खरीद संबंधी सौदे से जुड़े कांग्रेस के आरोपों को रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को शर्मनाक करार दिया। बता दें कि सितंबर 2016 में मोदी सरकार ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद का सौदा किया था। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऐसी कलह सशस्त्र बलों के लिए नुकसानदेह हैं। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि एक कारोबारी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ने 'समूचा सौदा' ही बदल दिया। इसी मामले पर रक्षा मंत्री की टिप्पणी आई है। उन्होंने कहा, 'इस सौदे को पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करते हुए अंतिम रूप दिया गया।' उन्होंने कहा कि वायुसेना की फौरी जरूरत ही इस करार को करने की अहम वजह थी।
No comments:
Post a Comment