Tuesday, 7 November 2017

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के

क्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अरुणाचल दौरे से बौखलाया चीन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अरुणाचल प्रदेश के दौरे से चीन गुस्से में है। फर्स्टपोस्ट हिंदी के मुताबिक चीन ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि रक्षा मंत्री का 'विवादित इलाके' का दौरा क्षेत्र में शांति के लिए अनुकूल नहीं है। रक्षा मंत्री ने रविवार को चीन की सीमा से लगे अरूणाचल प्रदेश के दूर-दराज वाले अनजा जिले का दौरा किया था। वह रक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए वहां गई थीं। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने कहा, 'भारतीय रक्षा मंत्री के अरूणाचल प्रदेश दौरे पर आपको चीन की स्थिति के बारे में बिल्कुल स्पष्ट रहना होगा।' एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'चीन भारत सीमा के पूर्वी खंड पर एक विवाद है। इसलिए विवादित इलाके में भारत की ओर से यह दौरा संबंधित क्षेत्र में शांति के अनुकूल नहीं है।'

No comments:

Post a Comment