हिमाचल में बीजेपी की होगी जीत: 'सी-वोटर' सर्वे
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के स्टार प्रचारक चुनाव में अपनी-अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। यहां पर सीधी टक्कर इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच नजर आ रही है। इसी बीच गुरुवार को वोटिंग से पहले सी-वोटर ने एक सर्वे जारी कर बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक बीजेपी के वोट प्रतिशत में 11.8% की बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी वहीं कांग्रेस का वोट प्रतिशत 5% गिरेगा। वहीं सीटों के मामले में दोगुनी बढ़त के साथ बीजेपी की सीटें 26 से 52 हो जाएंगी। वहीं कांग्रेस की सीटें 36 से घटकर 15 हो जाएंगी। सर्वे के अनुसार हिमाचल में इस समय बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनी है। 32 प्रतिशत लोग प्रेम कुमार धूमल(बीजेपी) को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं लगभग 31% लोगों की सहमति वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) की तरफ दिखी।
No comments:
Post a Comment