कृष्णा सोबती को मिला इस साल का ज्ञानपीठ पुरस्कार
साहित्य के क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस साल का ज्ञानपीठ हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती को दिया जाएगा। ज्ञानपीठ के निदेशक लीलाधर मंडलोई ने बताया कि वर्ष 2017 के लिए दिया जाने वाला 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी साहित्य की मशहूर लेखिका कृष्णा सोबती को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयन समिति ने एक बैठक में यह निर्णय लिया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न दिया जाएगा। सोबती को उनके उपन्यास 'ज़िंदगीनामा' के लिए साल 1980 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। उन्हें साल 1996 में अकादमी के उच्चतम सम्मान साहित्य अकादमी फैलोशिप से नवाजा गया था।
No comments:
Post a Comment