Saturday, 4 November 2017

1000-500 के पुराने नोट रखने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी

1000-500 के पुराने नोट रखने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी


नोटबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि पुराने नोट जमा कराने की मांग करने वाले 14 याचिकाकर्ताओं के खिलाफ ऐसे नोट रखने के मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नोटबंदी की संवैधानिकता का मामला संवैधानिक पीठ के समक्ष पहले से ही लंबित है इसलिए सभी याचिकाकर्ता उसी के समक्ष अर्जी दाखिल करें। बता दें कि कोर्ट के इस आदेश के बाद 1000 और 500 रुपये के पुराने नोट जमा कराने की मांग वाली याचिका की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ करेगी। यह याचिका सुधा मिश्रा ने दायर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि कोर्ट सरकार को ऐसे लोगों के नोट जमा कराने का आदेश जो नोटबंदी में नोट जमा नहीं करा पाए थे।


No comments:

Post a Comment