ICJ में जज नियुक्त हुए दलवीर भंडारी, ब्रिटेन बोला भारत की जीत से खुश

सुप्रीम कोर्ट में जज रहे दलवीर भंडारी को दोबारा से अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) का जज चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय अदालत के जजों के पैनल में नए सदस्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग हुई। भंडारी की जीत ब्रिटेन द्वारा चुनाव से अपना प्रत्याशी वापस लिए जाने के चलते संभव हुई। उनके निर्वाचन के बाद ब्रिटेन ने कहा कि वह करीबी दोस्त भारत की जीत से खुश है। संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पांच सीटों में चार के लिए जजों की नियुक्ति कर ली थी। पांचवीं सीट के लिए भारत और ब्रिटेन के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर हुई। फैसला सोमवार को एक वोटिंग के जरिए हुआ। भंडारी की स्थिति इसमें लगातार मजबूत बनी रही। अंतरराष्ट्रीय अदालत में जज बनने के लिए उम्मीदवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद, दोनों में बहुमत हासिल करने की ज़रूरत होती है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुए चुनाव में उन्हें महासभा में 193 में 183 वोट मिले। जबकि सुरक्षा परिषद में 15 वोट। इससे पहले 20 साल वह भारतीय अदालतों में जज रह चुके हैं।
No comments:
Post a Comment