मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होगी पद्मावती: शिवराज
विवादों में चल रही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होगी। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यह ऐलान किया। इस फिल्म को लेकर पूरे देश में राजपूत समाज विरोध कर रहा है। शिवराज ने सोमवार को सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत के बात यह बात कही। उन्होंने कहा, 'ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ कर अगर राष्ट्रमाता पद्मावती जी के सम्मान के खिलाफ फिल्म में दृश्य दिखाए गए हैं, तो उस फिल्म का प्रदर्शन मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होगा।' सीएम शिवराज ने कहा कि राष्ट्र के अपमान के ये देश कभी स्वीकार नहीं करेगा और मध्य प्रदेश भी स्वीकार नहीं करेगा। वहीं दूसरी ओर सीबीएफसी ने भी फिल्म मेकर्स की उस गुजारिश को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने सर्टिफिकेशन प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया था।
No comments:
Post a Comment