पीएम मोदी के खिलाफ उठने वाले हाथ काट दिए जाएंगे: बिहार बीजेपी प्रमुख
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बिहार इकाई के अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सदस्य नित्यानंद राय ने पीएम नरेंद्र मोदी विरोधियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर हमें गर्व होना चाहिए, वह प्रभावशाली ढंग से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके (पीएम मोदी) खिलाफ उठने वाली हर उंगली तोड़ दी जाएगी, हर हाथ काट दिए जाएंगे। सोमवार को ओबीसी समुदाय की एक सभा में उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने पीएम मोदी के बीते दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी की ओर उठने वाली हर उंगली को, उठने वाले हर हाथ को हम सब मिलकर या तो तोड़ देंगे। जरूरत पड़ी तो काट देंगे।' इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता सुशील मोदी भी मौजूद रहे। विवाद बढ़े पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने पीएम मोदी, देश के गौरव और सुरक्षा के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को जवाब दिया है।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनका बयान किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी के लिए नहीं था।
No comments:
Post a Comment