8 नवंबर लोकतंत्र के लिए काला दिन, नोटबंदी संगठित लूट: मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और नोटबंदी को देश के इतिहास की सबसे बड़ी करार दिया। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि 8 नंवबर का दिन लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए काला दिन है। बता दें कि 8 नंवबर को नोटबंदी का एक साल पूरा हो रहा है। पूर्व पीएम के मुताबिक नोटबंदी से काले धन पर कोई लगाम नहीं लगी बल्कि जनता को ही तकलीफ हुई। उन्होंने कहा कि कैशलैस व्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए नोटबंदी जैसे कदम बेकार हैं। मनमोहन सिंह ने कहा, '8 नवंबर को उस दुर्भाग्यपूर्ण नीति के एक साल पूरे होने वाले हैं, जिसने लोगों को पीछे धकेल दिया। 86% करंसी को बदलने का दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय पूरी दुनिया में किसी ने आज तक नहीं लिया है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जीएसटी भी सही से लागू नहीं किया गया जिससे छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ।
No comments:
Post a Comment