स्मॉग: एनजीटी की दिल्ली सरकार को फटकार, सुप्रीम कोर्ट बोला आपातकाल की स्थिति

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने सोमवार को दिल्ली सरकार को ऑड-ईवन पर फटकार लगाई। दरअसल दिल्ली सरकार के ऑड-ईवन के फैसले को एनजीटी ने कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने इसे लागू करने का फैसला वापस ले लिया था। बताया जा रहा था कि दिल्ली सरकार सोमवार को इस मामले में एनजीटी के पास पुनर्विचार का आग्रह करेगी। लेकिन दिल्ली सरकार ने ऐसा नहीं किया जिसके बाद सोमवार को एनजीटी ने दिल्ली सरकार से पूछा, 'क्या आपने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की बात केवल मीडिया के लिए कही थी। हमारे पास तो कोई याचिका नहीं आई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हालात आपातकाल जैसे हैं। इस संबंध में कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा कि इस संबंध में दूसरी अदालतों में चल रहे मामलों पर रोक नहीं लगेगी।
No comments:
Post a Comment