भोपाल गैंगरेप: रेप को बताया 'सहमति से संबंध'
यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ भोपाल में हुए गैंगरेप मामले में एक और चौंकाने वाली लापरवाही का खुलासा हुआ है। पीड़िता की पहली मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप को आपसी सहमति से किया गया सहवास बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप पीड़िता का पहला मेडिकल टेस्ट सुल्तानिया हॉस्पिटल में हुआ था। यहां जिस महिला डॉक्टर से मेडिकल टेस्ट किया था उसने रिपोर्ट में गैंगरेप के बजाए आपसी सहमति से किया गया सहवास बताया था। मामले में विवाद बढ़ने पर पीड़िता का दूसरी बात मेडिकल कराया गया, जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई। दूसरी रिपोर्ट में चार आरोपियों द्वारा रेप किए जाने की बात कही गई है। सुल्तानिया हॉस्पिटल के डॉक्टर करन पीपरे ने कहा, ' रिपोर्ट में गलती हो गई थी। अब रिपोर्ट को संसोधित कर उसे दोबारा जारी किया गया है।' इससे पहले पीड़िता को मामले की एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिनभर घूमना पड़ा था और 24 घंटो बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
No comments:
Post a Comment