आतंकी संगठन लश्कर का साथ छोड़ घर लौटा माजिद
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने गए 20 वर्षीय माजिद खान ने पुलिस में सरेंडर कर दिया है। माजिद के सरेंडर करने पर ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कश्मीर जोन मुनीर खान मेजर जनरल बीएस राजू ने माजिद के लश्कर छोड़ने के फैसले की तारीफ की। मेजर जनरल बीएस राजू ने कहा है कि ये माजिद खान द्वारा लिया गया अच्छा फैसला है। मैं इसके लिए उसकी तारीफ करता हूं और आश्वासन देता हूं कि उसे जल्द ही वो सामान्य जिंदगी में लौट जाएगा। वहीं मुनीर खान ने कहा कि ये उसके माता-पिता, दोस्तों और सोशल मीडिया का प्रयास है, जिससे उसके अंदर अच्छाई की भावना पैदा हुई। ये एक साहसी फैसला है। मुनीर फुटबॉल का खिलाड़ी है और कुछ दिनों पहले वह आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।
No comments:
Post a Comment