पनामा के बाद 'पैराडाइज', कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल

पनामा पेपर्स के बाद विदेशों में कालाधन छुपाने के मामलों से जुड़ी कई फाइलें सामने आई हैं। इन्हें पैराडाइज पेपर्स का नाम दिया गया है। इसमें विश्व के कई प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल हैं। ये लोग फर्जी कंपनियों के बारे में बताया गया है जो प्रभावशाली लोगों को पैसे विदेश में भेजने में मदद करती हैं। भारत की भी कई हस्तियों का नाम इसमें शामिल है। पैराडाइज पेपर्स में 714 भारतीय कंपनियों और हस्तियों के नाम शामिल हैं। यह पेपर इंटरनैशनल कॉन्सोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) ने जारी किए हैं। इस मामले में 1.34 करोड़ दस्तावेजों लीक हुए हैं। भारत से इस सूची में जिन लोगों के नाम हैं उसमें केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, बीजेपी से राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर, अभिनेता अमिताभ बच्चन और संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त शामिल हैं। मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। सीबीडीटी के मुताबिक सरकार ने मल्टी एजेंसी ग्रुप बनाकर इसकी जांच करने के लिए कहा है।
No comments:
Post a Comment