गुजरात: चुनाव से पहले सामने आई हार्दिक की सेक्स सीडी
गुजरात के राजनीतिक गलियारों में एक सेक्स सीडी ने हड़कंप मचा दिया है। यह सीडी कथित तौर पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की बताई जा रही है। सीडी में हार्दिक जैसा दिखने वाला एक शख्स होटल के एक कमरे में युवती के साथ दिख रहा है, हालांकि इसमें युवती का चेहरा नहीं दिख रहा है। सोमवार को स्थानीय चैनलों ने यह दावा करते हुए खबरें चलाईं कि सीडी में दिखने वाला शख्स हार्दिक पटेल है। हालांकि हम इस सीडी की सत्यता और प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं। कथित सीडी के सामने आने के बाद हार्दिक पटेल ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'अब गंदी राजनीति की शुरुआत हो गई हैं।मुझे बदनाम कर लो कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा,लेकिन गुजरात की महिलाओ का अपमान किया जा रहा हैं।' एक अन्य ट्वीट में हार्दिक ने कहा कि 23 साल का हार्दिक अब बड़ा हो रहा है। जिसको जो करना है कर ले लेकिन अब मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। जमकर लड़ने वाला हूं। हालांकि कुछ दिनों पहले ही वह इस बात की आशंका जता चुके थे कि चुनाव से पहले उनकी सेक्स सीडी सामने आ सकती है।
No comments:
Post a Comment