Saturday, 11 November 2017

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को दी पत्नी से मिलने की इजाजत

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को दी पत्नी से मिलने की इजाजत


पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाक सरकार ने उनकी पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। जाधव को पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में जेल में रखा हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। बता दें कि पाकिस्तान में बंद कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के रिटायर्ड कमांडर हैं। भारत लंबे समय से मांग करता आ रहा था कि जाधव को मानवीय आधार पर उनकी मां और पत्नी से मिलने दिया जाए। पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को 3 मार्च, 2016 को पाकिस्तान में अवैध रूप से घुसने और जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह मामला फिलहाल आईसीजे में लंबित है। 18 मई, 2017 को आईसीजे ने कुलभूषण को पाकिस्तान में मिली फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी।

No comments:

Post a Comment