बीजपी में शामिल होने की अटकलों के बीच खबर है कि सुपरस्टार रजनीकांत अपने जन्मदिन पर नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। दक्षिण की राजनीति में इस विषय पर चर्चा जोरों पर है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक वे आगामी 12 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर राजनीति में आने का खुलासा कर सकते हैं। वे अलग पार्टी बनाने जा रहे हैं। किसी अन्य पार्टी को ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। खबर के मुताबिक रजनीकांत का अलग चेहरा जनता के सामने होगा। वे ना तो वापपंथी हैं, ना ही कट्टरपंथी। ऐसे में उनकी ये इमेज समाज के हर तबके को प्रभावित कर सकती है।
No comments:
Post a Comment