हिमाचल: 74% मतदान के साथ ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 68 सीटों के शांतिपूर्व मतदान पूरा हो गया। राज्य में शाम पांच बजे तक 74% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक वोटिंग प्रतिशत में थोड़ा इजाफा हो सकता है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। दोपहर दो बजे तक 54.09% वोटिंग दर्ज की गई थी जो कि शाम तक 74% रिकॉर्ड की गई। 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मैदान में उतरे 337 उम्मीदवारों में 60 निवर्तमान विधायक शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश उन कुछ राज्यों में से एक है जहां कांग्रेस का शासन है। मतदान के लिए राज्य में 7525 मतदान केंद्र बनाए गए थे। हिमाचल में वोटिंग के अजब-गजब रंग दिखे। कहीं सौ साल से ज्यादा बुजुर्ग ने वोट डाला तो कहीं दूल्हे ने फेरों से पहले पोलिंग बूथ के फेरे लिये। मनाली के बाशिंग गांव में ऐन शादी से पहले दूल्हे ने अपना वोट डाला।
No comments:
Post a Comment