Monday, 27 November 2017

आरक्षण पर कांग्रेस ने मानी बात: हार्दिक पटेल

आरक्षण पर कांग्रेस ने मानी बात: हार्दिक पटेल

गुजरात में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस का समर्थन करेंगे। बुधवार को इसको लेकर लगाई जा रहीं सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अब हार्दिक ने साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस का समर्थन करेंगे। कांग्रेस से समर्थन पर हार्दिक पटेल ने कहा कि हम खुलेतौर पर कांग्रेस का समर्थन नहीं कर रहे हैं। लेकिन हम बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे। ऐसे में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस को समर्थन रहेगा। आरक्षण को लेकर कांग्रेस से लगातार बातचीत जारी है। कांग्रेस ने आरक्षण पर हमारी मांग मान ली है। उन्होंने कहा, कांग्रेस सत्ता में आने पर आयोग बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी। मैं किसी दल में नहीं जाऊंगा। पाटीदार आरक्षण कांग्रेस के घोषणापत्र में होगा। कांग्रेस का फॉर्मूला हमे मंजूर है।


No comments:

Post a Comment