गुजरात: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सीएम विजय रुपाणी का भी नाम है। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी की ओर से 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ नेता इस सूची से नाखुश हैं। राज्य की अलंकेश्वर विधानसभा सीट से ईश्वर पटेल को टिकट मिलने के बाद उनके ही सगे भाई ने वल्लभ ने बगावत कर दी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा डांग में जिला बीजेपी महामंत्री दशरथ पुवार ने भी इस्तीफा दे दिया। पार्टी द्वारा विजय पटेल को उम्मीदवार घोषित करने के बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए ये कदम उठाया। इस सूची के अनुसार कांग्रेस के पांच बागी नेताओं और 49 वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है।
No comments:
Post a Comment