Thursday, 9 November 2017

पेपर पोस्टपोन कराने के लिए सीनियर ने की प्रद्युम्न की हत्या: CBI

पेपर पोस्टपोन कराने के लिए सीनियर ने की प्रद्युम्न की हत्या: CBI


गुड़गांव के सोहना रोड स्थित रायन इंटरनैशनल स्कूल में बीते 8 सितंबर को मारे गए छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में सीबीआई ने स्कूल के 11वीं क्लास के छात्र को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार छात्र पढ़ने में कमजोर था इसलिए वह एग्जाम और पीटीएम पोस्टपोन कराना चाहता था। इसके लिए उसने 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या कर दी। जांच एजेंसी ने इस मामले में यौन उत्पीड़न की थ्योरी को पूरी तरह खारिज कर दिया। गिरफ्तार छात्र को आज जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 3 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया। सीबीआई ने वह सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर लिया है, जिसमें आखिरी बार आरोपी छात्र मृतक छात्र प्रद्युम्न के साथ दिखाई दिया था। गौरतलब है कि आरोपी छात्र ने ही सबसे पहले रायन स्कूल के माली को प्रद्युम्न के बारे में सूचना दी थी।  बाद में माली ही वह पहला शख्स था, जो सबसे पहले प्रद्युम्न के पास गया था। वहीं आरोपी छात्र के पिता ने कहा कि सीबीआई मेरे बेटे को फंसा रही है।


No comments:

Post a Comment