Saturday, 18 November 2017

स्मॉग: दिल्ली छोड़कर जा रहे हैं राजदूत

स्मॉग: दिल्ली छोड़कर जा रहे हैं राजदूत 

राजधानी दिल्ली में बढ़ते स्मॉग के चलते कई देशों के राजदूत दिल्ली छोड़कर जा रहे हैं। बढ़े हुए प्रदूषण की वजह से कोस्टारिका की राजदूत मेरियाला क्रुज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु जाना पड़ा। केवल वही ऐसी राजदूत नहीं हैं जो प्रदूषण की वजह से दिल्ली छोड़कर जा चुकी हैं। कई राजनयिकों ने इस वजह से दिल्ली छोड़ दी है या फिर छोड़ने का मन बना रहे हैं। इस मुद्दे पर मैक्सिको के राजदूत ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति न की जाए और इससे सभी साथ आकर लड़ें। वहीं कुछ देशों के राजदूत अपनी सरकार से उनकी पोस्टिंग को 'दुर्गम पोस्टिंग' घोषित करने की मांग कर रहे हैं। भारत में थाई राजदूत चुंटिटर्न गॉन्गसाक्डी ने पिछले हफ्ते बैंकॉक को एक पत्र भेजा था कि क्या दिल्ली को 'दुर्गम पोस्टिंग' के रूप में घोषित किया जा सकता है।


No comments:

Post a Comment