Monday, 27 November 2017

रिहा हो जाएगा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद

रिहा हो जाएगा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद 

पाक के पंजाब प्रांत के न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिड सईद को नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया है। यह मुंबई हमले को लेकर सईद को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के भारत के प्रयासों के लिए झटका है। सईद इस साल जनवरी से नजरबंद था। नजरबंदी की मियाद को तीन महीने बढ़ाने के सरकार के आग्रह को खारिज करते हुए बोर्ड ने बुधवार को सईद की रिहाई का आदेश दिया। आदेश के अनुसार नजरबंदी की 30 दिनों की मियाद खत्म होते ही सईद को रिहा कर दिया जाएगा। यह मियाद अगले कुछ दिनों में खत्म होने वाली है। जमात-उद-दावा के ट्विटर पर जारी अकाउंट पर सईद ने एक छोटे वीडियो में कहा, 'मेरे खिलाफ भारत की सभी कोशिशें नाकाम हुईं और मैं रिहा हो गया।'


No comments:

Post a Comment