S&P ने नहीं बढ़ाई रेटिंग, सरकार को झटका
अंतरराष्ट्रीय क्रेडिंट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर (S&P) ने भारत की वित्तीय साख को 'बीबीबी- त्रणात्मक' के स्तर पर बरकरार रखा है। इसे देश की वित्तीय साख में सुधार की सरकार की उम्मीदों को तड़का झटका माना जा रहा है। एजेंसी ने राजकोषीय स्थिति को कमजोर बताते हुए कहा है कि फिलहाल देश की साख को मौजूदा स्तर से ऊंचे स्तर पर नहीं रखा जा सकता है। एसएंडपी ने भारत की रेटिंग 2007 के जनवरी में बदलकर बीबीबी की थी, जो बांड्स के मामले में सबसे निचली निवेश रेटिंग है। एजेंसी ने हालांकि कहा है कि मोदी सरकार ने राजकोषीय स्थिति बेहतर करने के लिए उल्लेखनीय कदम उठाए हैं और इसलिए भारत का आउटलुक स्टेबल बना रहेगा।
No comments:
Post a Comment