टेरर फंडिंग केस: 36 करोड़ रुपये के पुराने नोट मिले, 9 गिरफ्तार
जम्मू एवं कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एनआईए ने उनके पास से 36,34,78, 500 रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। 30 अक्टूबर को वाईसी मोदी की एनआईए के नए चीफ के तौर पर नियुक्ति के बाद जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों से अभी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा इस बात का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में बंद हुए नोट इन लोगों के पास कैसे पहुंचे। बता दें कि इस संबंध में अभी तक किसी भी आधिकारिक व्यक्ति या फिर एनआईए ने कोई बयान नहीं दिया है।
No comments:
Post a Comment