नहीं रहे नौ साल कोमा में रहे कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले 9 साल से कोमा में थे। अक्टूबर 2008 में दासमुंशी को एम्स में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता गया और उनकी लोगों को पहचानने की क्षमता और बोलने की शक्ति खत्म हो गई थी। इसके बाद वह कोमा में चले गए और तभी से अपोलो अस्पताल में कोमा में थे। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, 'प्रियरंजन दासमुंशी को हम भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं। उन्हें उनके योगदान के लिए याद रखा जाएगा, फुटबॉल में उनका विशेष योगदान था।' 1985 में राजीव गांधी सरकार में पहली बार मंत्री बने मुंशी ने यूपीए सरकार में बतौर सूचना प्रसारण मंत्री फैशन टीवी पर बैन लगवा दिया था।
No comments:
Post a Comment