Saturday, 11 November 2017

'ऑड-ईवन' पर दिल्ली सरकार को NGT ने लगाई फटकार

'ऑड-ईवन' पर दिल्ली सरकार को NGT ने लगाई फटकार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर में कमी लाने के लिए दिल्ली सरकार ने 13 नवंबर से ऑड-ईवेन फॉर्मूले को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। अब दिल्ली सरकार खुद अपने इस फैसले में घिरती हुई नजर आ रही है। नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) ने इस मामले पर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। एनजीटी ने कहा कि इस योजना को लागू करने से पहले दिल्ली सरकार पूर्व में लागू किए गए ऑड-ईवन के आंकड़ों से बताए कि इससे कितना प्रदूषण कम होता है। इसके साथ ही एनजीटी ने पूछा कि दो-पहिया वाहनों और महिलाओं को इससे छूट क्यों दी गई है। आपको बता दें कि 21 अप्रैल 2016 को सौंपी सीपीसीबी की रिपोर्ट में कहा गया था कि हमारे पास ऐसा कोई डेटा नहीं है, जिससे कहा जा सके कि ऑड-ईवन लागू करने से प्रदूषण में कमी आई थी।

No comments:

Post a Comment